फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Armed youth attacked in Barhan village

Kurukshetra News: बरहान गांव में हथियारबंदों युवकों पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Armed youth attacked in Barhan village
लाडवा। लाडवा के गांव बरहान में दो गुटों में आपसी झगड़ा होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। झगड़े में कई युवकों के घायल होने का समाचार है जबकि एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक कार व एक बुलेट बाइक को कब्जे में ले लिया है। राहुल निवासी बरहान ने बताया कि वह अपने गांव में अपनी बैठक (घर के कमरे) में बैठे हुए थे तभी दो कारों व कई बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर 15 से 20 युवक आए और बैठक में बैठे युवकों पर डंडे व लोहे के कटर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर अपनी गाड़ियों में बैठकर भागने लगे। उन्होंने हमलावरों का थोड़ी दूर तक पीछा कर पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर एक कार व एक बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की भी खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर व बाइक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन



दो-तीन दिन पहले हुई थी कहासुनी
गांव के दूसरे युवक कमल ने बताया कि दो-तीन दिन पहले उनकी कुछ लड़कों के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और मामला आपस में बैठकर सुलझा भी लिया गया था, लेकिन आरोपी मन में रंजिश पाले हुए थे और इसी रंजिश के चलते रविवार देर सांय सोची समझी साजिश के तहत गांव में ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि पुलिस को बरहान गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस को मौके से एक कार व एक बाइक को जब्त किया है। उन्होंने कहा उन्हें किसी भी गुट की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed