{"_id":"6753633d95a63cda06086214","slug":"arjun-got-freedom-from-attachment-only-due-to-the-teachings-of-geeta-mokshita-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128011-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता के उपदेश से ही मिली थी अर्जुन को मोह से मुक्ति : मोक्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता के उपदेश से ही मिली थी अर्जुन को मोह से मुक्ति : मोक्षिता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान दत्तात्रेय मंदिर की कथा वाचक साध्वी मोक्षिता ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्री कृष्ण ने मोहपाश में बंधे अर्जुन को गीता के उपदेश देकर मोह से मुक्ति दिलाई थी और कर्म करने का संदेश दिया था। आज पूरी मानव जाति को इन उपदेशों को ग्रहण करने की जरूरत है।
कथा वाचक साध्वी मोक्षिता ज्योतिसर में 11 दिसंबर तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन कर रही थी। इससे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता महेश पारचा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन भी किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सैनी, विश्व हिन्दू परिषद् के नेता नितिन, सुल्तान नेत्रदानी, सुल्तान अजराना, प्रेमनाथ अवस्थी ने भी पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया है।
कथा वाचक ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा हिन्दू विश्व परिषद एवं धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में गीता जयंती समारोह के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के विराट स्थल ज्योतिसर में 11 दिसंबर तक दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रीमद् भागवत कथा में भगवान दत्तात्रेय मन्दिर की कथा वाचक साध्वी मोक्षिता अपनी मधुर वाणी के माध्यम से भगवान कृष्ण एवं श्रीमद् भागवत गीता के सार तथा ज्ञान के बारे श्रद्धालुओं को विस्तार से अवगत कराया।