फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Apply mehndi and enjoy swings, Kurukshetra

मेहंदी लगाई और झूलों का लिया आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Apply mehndi and enjoy swings, Kurukshetra
डीएवी स्कूल में तीज महोत्सव के दौरान डांस करती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के शिक्षण संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तीज का पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं लड़कियों ने एक दूसरे और अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाई और तीज पर्व के महत्व को जाना।
मोहन नगर स्थित नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरियाली तीज का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल बीडी गाबा ने विद्यार्थियोें को तीज का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपनी संस्कृति के बारे में और अधिक जान सकें।
विज्ञापन

अमीन रोड स्थित वात्सल्य वाटिका प्राथमिक पाठशाला में छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई। प्रिंसिपल गौरव चौधरी ने बताया कि तीज का त्योहार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज का त्योहार मनाया गया। बालिकाओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तीज की बधाई दी। प्रिंसिपल सोमदत्त ने बालकों को तीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तीज का त्योहार मनाया। बच्चे सुंदर-सुंदर परिधान पहनकर स्कूल में पहुंचे और झूलों को आनंद लिया। प्रिंसिपल अपूर्वा ने बच्चों को त्योहारों की विशेषताओं से परिचित कराया। सेक्टर तीन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर बच्चों व अध्यापकों ने साथ मिलकर तीज का त्योहार मनाया। प्रिंसिपल गीतिका जसुजा ने कहा कि तीज का त्योहार प्रकृति की उदारता, बारिश के आगमन और सामाजिक गतिविधियों और रीति-रिवाजों से घिरी हरियाली का जश्न मनाता है।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में तीज का त्योहार पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। दीक्षा ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय व कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल बलदेव राज सैनी ने बताया कि बच्चों की प्रशंसा की और अध्यापकों को हरियाली तीज की बधाई दी। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा के प्रांगण में तीज उत्सव मनाया। इस दौरान लोक नृत्य, झूलों की लंबी लंबी पींगें और हाथों पर सजी हुई मेहंदी ने तीज की छठा बिखेरी। संस्कार भारती कुरुक्षेत्र इकाई के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा व प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने तीज पर्व का महत्व बताया।
अग्रसेन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल रीटा गोयल ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की और छात्रों को इस त्योहार से संबंधित पौराणिक चरण से परिचित करवाया। उन्होंने बच्चों को तीज पर्व के बारे में जानकारी दी और बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया।

किड्जी स्कूल के बच्चों ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नर्सरी, जूनियर केजी, सीनियर केजी के बच्चों ने झूला झूलकर मस्ती की। सीनियर केजी के बच्चों ने गानों की धुन पर डांस किया। इस मौके पर मोनिका, दीपा,बृजबाला, सपना, प्रभजोत, श्वेता, सुरभि, और ऋतु भी मौजूद रहे।

नवयुग स्कूल में हरियाली तीज मनाते बच्चे व शिक्षिकाएं।  संवाद

नवयुग स्कूल में हरियाली तीज मनाते बच्चे व शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed