{"_id":"632a1b11bd2abf656c456ba8","slug":"apply-for-yoga-wellness-course-by-27-september-kurukshetra-kurukshetra-news-knl12184068","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग वेलनेस कोर्स के लिए 27 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग वेलनेस कोर्स के लिए 27 सितंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल की ओर से एक माह के योग वेलनेस कोर्स में दाखिला के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 सितंबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ओपन काउंसलिंग 29 सितंबर को की जाएगी। यह जानकारी श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने दी।
उन्होंने बताया दसवीं पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष है, वह कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। एक माह के योग वेलनेस कोर्स की फीस 1250 रुपये है। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। एक महीने के वेलनेस कोर्स में 20 सीटें रखी गई हैं। कोर्स पूर्ण होने पर सभी अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विद्यार्थी को आवेदन फॉर्म के साथ दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकलफिटनेस सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। प्रथम बेच के अच्छेपरिणामों को देखते हुए ही अब आगे तीन और कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। तीन माह काप्राणायाम और ध्यान का कोर्स, योगा थेरेपी व योग विज्ञान में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स शामिल होगा।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि व्यक्ति खुद को स्वस्थ रखे और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बने इस उद्देश्य हेतु एक महीने का योग वेलनेस कोर्स शुरू किया गया है, जिसमें आसन व प्राणायाम की सामान्य जानकारी अभ्यर्थी को उपलब्ध कराई जाएगी। भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ घंटे व्यक्ति को योग व प्राणायाम के लिए देने चाहिए। इससे मन व चित्त का संतुलन बना रहता है।