फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Apply for admission in Bpharmacy till October 20

केयू में बीफार्मेसी कोर्स में दाखिला के लिए 20 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Bpharmacy till October 20
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीफार्मेसी कोर्स में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बीफार्मेसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए पोर्टल खोल दिया है। अभी तक बीफार्मेसी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया हरियाणा तकनीकी निदेशालय पंचकूला की तरफ से किया गया था, लेकिन दो काउंसलिंग करने के बाद बीफार्मेसी की कुछ सीटें रिक्त रह गई थी। अब इच्छुक विद्यार्थियों को नए सिरे से ऑनलाइन फार्म अप्लाई करना होगा। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. एसी राणा ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को और दूसरी एवं अंतिम लिस्ट 25 अक्तूबर को पोर्टल पर ही अपलोड होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी ही बीफार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए योग्य होंगे व दाखिला लेने के इच्छुक आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2021 तक 17 वर्ष की होनी आवश्यक है। फीस विवरण और रिक्त सीटों की संख्या की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एमएड दो वर्षीय (सेमेस्टर सिस्टम) सत्र 2021-22 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 18 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 8 नवंबर निर्धारित की गई है। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ऑनलाइन फार्म की सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये तथा अनुसूचित जाति/पिछड़ी जाति/दिव्यांग (हरियाणा) के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाईट द्मह्वद्म.ड्डष्.द्बठ्ठ से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed