{"_id":"672e7d767d583bbbe40b3de7","slug":"apply-for-18-vacant-seats-of-b-pharmacy-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126633-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बी-फार्मेसी की रिक्त सीटों पर 18 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बी-फार्मेसी की रिक्त सीटों पर 18 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में बी-फार्मेसी पहले सेमेस्टर में रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एआईसी, एचओजीसी, एससी, बीसी, पीएच व ईडब्ल्यूएस की रिक्त सीटों कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता की शर्तें तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा के बी-फार्मेसी ब्रोशर में दी गई है, जिसकी जानकारी संबंधित वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों तथा एक हजार रुपये के ऑनलाइन आवेदन शुल्क के साथ 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, पिछड़ा और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये आवेदन फीस है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 20 नवंबर को प्रदर्शित होगी, जिसकी फीस 21 नवंबर तक जमा करनी होगी। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी मेरिट सूची 22 नवंबर को लगाई जाएगी तथा इसके लिए फीस जमा करवाने की तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है।
विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न के बारे में किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि आंतरिक शिकायत समिति की निदेशक प्रो. सुनीता सिरोही और मुख्य वक्ता पूर्व निदेशक प्रो. नीलम ढांडा रही। प्रो. सुनीता सिरोही ने कहा कि समाज में और कार्य स्थल पर महिलाओं को पूरी सुरक्षा भावना के साथ रहने का अधिकार है। इसके लिए यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी है। प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि यौन उत्पीड़न केवल छूने से नहीं होता बल्कि पुरुष महिलाओं को किसी नजर से देख रहे हैं, उससे भी होता है।
विज्ञापन
हमें यदि एक विकसित समाज में रहना है तो विकसित सोच के साथ हमें रहना होगा तभी जाकर एक स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। इससे पहले कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने स्किट के माध्यम से यौन उत्पीड़न के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर वाइस चेयर पर्सन प्रो. सुनीता दलाल, प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।