फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications sought from youth for short term courses

Kurukshetra News: युवाओं से लघु अवधि पाठ्यक्रम के लिए मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Applications sought from youth for short term courses
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मुरथल ने अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे हैं। युवा अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में जाकर या फिर ईमेल पर भी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने देते हुए कहा है कि केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्लास्टिक एक्सट्रूशन और ब्लो मोल्डिंग के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पाठ्यक्रमों में 200 बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदक 10वीं पास और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शामिल हो। संस्थान में पहले आओ पहले पाओ की नीति से प्रवेश दिया जाएगा। युवाओं को रहने के लिए छात्रावास, किताबें, नोटबुक, स्टेशनरी और ड्रेस नि:शुल्क मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन







रजिस्टर्ड समितियां नए एक्ट के तहत करवाएं नवीनीकरण

कुरुक्षेत्र। सोसायटी एक्ट-1860 के तहत रजिस्टर्ड समितियों को नए एक्ट के तहत नवीनीकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। फर्म एवं समितियां जिला रजिस्ट्रार ने कहा कि सोसाइटी एक्ट-1860 के तहत जिन समितियों का पंजीकरण किया गया है, उन सभी समितियों को नए एक्ट हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटी एक्ट-2012 के अंतर्गत नवीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 15 अक्तूबर 2024 को अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जो समितियां पहले नवीनीकरण से वंचित रह गई थीं, वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करके व निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना नवीनीकरण करवाएं।
विज्ञापन







कीर्ति नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि कीर्ति नगर में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता रविंद्र कुमार, पीएलवी अमनप्रीत द्वारा सफाई कर्मचारियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण के बारे में जागरूक करना है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी इस स्वच्छता अभियान से जुड़ें और अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला कारागार में लगी लोक अदालत

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला कारागार में जेल लोक अदालत में छह मामले रखे गए। इनमें से एक मामले का मौके पर निपटारा किया गया और एक बंदी को मौके पर ही रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed