फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications for admission to three new job-oriented courses at KU CDOE will be accepted until the 13th.

Kurukshetra News: केयू सीडीओई में तीन नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 13 तक होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to three new job-oriented courses at KU CDOE will be accepted until the 13th.
कुरुक्षेत्र। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने इस शैक्षणिक सत्र के लिए तीन नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें बीएससी (कोर साइंस एवं एनालिटिक्स संयोजन), ग्रामीण पर्यटन उद्यमिता में डिप्लोमा और डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

बीएससी (कोर साइंस एवं एनालिटिक्स संयोजन) में विद्यार्थी गणित, सांख्यिकी, बिजनेस एनालिटिक्स, भूगोल और कंप्यूटर साइंस में से किसी भी तीन विषयों का चयन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम में विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ कंप्यूटेशनल दक्षता विकसित करने पर जोर दिया गया है। इससे डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर विकास, बाजार अनुसंधान, वित्तीय मॉडलिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) जैसे क्षेत्रों से जुड़े रोजगार अवसरों के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण युवाओं के लिए उद्यमिता का विकल्प
ग्रामीण पर्यटन उद्यमिता में डिप्लोमा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। पाठ्यक्रम छोटे किसानों, ग्रामीण युवाओं और स्थानीय निवासियों को कृषि भूमि व स्थानीय संसाधनों के माध्यम से ईको-फार्म, होमस्टे और सांस्कृतिक पर्यटन जैसी गतिविधियों से अतिरिक्त एवं स्थायी आय के अवसर विकसित करने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा में एसईओ, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सामग्री निर्माण और ऑनलाइन ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार, दूरस्थ कार्य और स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक डिजिटल कौशल उपलब्ध कराना है।

पाठ्यक्रमों को 10+2 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योग, डिजिटल क्षेत्र और ग्रामीण उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक कौशल देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इनमें प्रवेश के लिए 13 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रो. मंजूला चौधरी, निदेशक, सीडीओई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed