फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application for Indian Air Force Agneepath Scheme can be made till February 6.

Kurukshetra News: भारतीय वायु सेना अग्निपथ योजना के लिए छह फरवरी तक किया जा सकता है आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Application for Indian Air Force Agneepath Scheme can be made till February 6.
कुरुक्षेत्र। भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से छह फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


एयरमैन सिलेक्शन सेंटर के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से होगी। इसके लिए जन्म तिथि दो जनवरी 2004 से लेकर दो जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए विज्ञान विषय में केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडियट या 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये व जीएसटी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed