फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application for admission till August 31, Kurukshetra

दाखिले के लिए आवेदन 31 अगस्त तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Application for admission till August 31, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र में दाखिला लेने के लिएअधिसूचना जारी कर दी है। निदेशालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदक 31 अगस्त तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकेगा। वहीं एमबीए, एमसीए व बीएड पार्ट वन के पाठ्यक्रम में 16 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।
निदेशालय के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय पिछले 37 वर्षों से देशभर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है, जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ है याजो अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के इच्छुक है। निदेशालय के सहायक कुलसचिव सतीश शर्मा ने बताया कि निदेशालय ने नए सत्र के लिए दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

विद्यार्थी बीकॉम तीन वर्षीय, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए राजनीति शास्त्र, एमए पंजाबी, एमए दर्शनशास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी गणित, एमएससी भूगोल, एमकॉम, सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए, एमबीए (एचएम), डिलिब, बीलिब, एमलिब, पीजीडीजेएमसी, एमए जनंसचार, बीएड, एमए एजुकेशन, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड आईपीआर, पीजीडीईई, एमए पर्यावरण विज्ञान, सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू व पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन हिंदी व अंग्रेजी, डिप्लोमा इन योगा, गीता व ह्यूमन राइट्स के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed