फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   apaharan va dushkarm ka bhagoda aparaadhee giraphtaar

अपहरण व दुष्कर्म का भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
apaharan va dushkarm ka bhagoda aparaadhee giraphtaar
कुरुक्षेत्र।चार साल पहले अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित अपराधी को पीओ स्टाफ ने काबू कर लिया है। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपी जोगिंद्र सिंह वासी प्रहलादपुर थाना बाबैन के खिलाफ थाना लाडवा में वर्ष 2018 में अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुए एएसजे कुरुक्षेत्र मनीष दुआ की अदालत ने आरोपी को 25 नवंबर 2021 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था। गत दिवस पीओ स्टाफ की टीम ने भगोड़े अपराधी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कर लिया तथा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed