{"_id":"675de5ec683c2d2ef30e0104","slug":"anushka-sharma-won-bronze-in-national-school-boxing-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128470-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनुष्का शर्मा ने राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनुष्का शर्मा ने राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग में जीता कांस्य
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल में जाने से चूक गई। अनुष्का शर्मा को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल, दिल्ली में आठ से 15 दिसंबर तक चल रही प्रतियोगिता में मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी की अनुष्का शर्मा ने 80 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। सेमीफाइनल से पहले अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में गुजरात की मुक्केबाज नागर स्तुती को नॉकआउट किया था। दूसरे मुकाबले में उसने सीबीएसई नेशनल टीम की कनक को हराया था।
कोच राजेश कुमार ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना की रचना को हराकर अनुष्का ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस जीत के साथ अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया था, मगर सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अकादमी की एक और खिलाड़ी जिया ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आज दोनों खिलाड़ियों के अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
जिया का प्रदर्शन
राजेश कुमार ने बताया कि 54 किलो भार वर्ग में अकादमी की दूसरी प्रतिभागी जिया ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिया अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली की मुक्केबाज से 3-2 के करीबी अंतर से हार गई। ये परिणाम उनकी मेहनत और अकादमी की उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग का प्रमाण है।
विज्ञापन
ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी तैयार
राजेश कुमार ने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी तैयार करना है। वर्तमान में अकादमी में 50 लड़के और लड़कियां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो चुके हैं।