{"_id":"6aada39897e0236c5202c060","slug":"another-swine-flu-patient-detected-tally-reaches-19-district-lacks-testing-kits-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161345-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, आंकड़ा 19 पहुंचा, जिले में जांच किट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, आंकड़ा 19 पहुंचा, जिले में जांच किट नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और केस मिलने से संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इनमें चार अभी उपचाराधीन हैं, जबकि 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि जिलें में संक्रमण की जांच के लिए अब तक किट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आदेश मेडिकल कॉलेज या कल्पना चावला अस्पताल, करनाल भेजे जा रहे हैं।
जिले में बुधवार को एक नया मरीज संक्रमित मिला और एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ। जिले में अब तक सामने आए 19 संक्रमितों में से 15 स्वस्थ हो चुके हैं। चार मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्तमान में जिन क्षेत्रों से मामले सामने आए हैं, उनमें हरिगढ़ भोराख, रामसरन माजरा, दीग और गोबिंदगढ़ शामिल हैं।
संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर भेज रही टीमें
स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर उनका नमूना लिया जाता है और जांच के लिए बाहर भेजा जाता है। जिले में जांच किट नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर नमूने की जांच नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। जहां भी संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही हैं। वहीं मरीजों के संपर्क में आए लोगों और संबंधित क्षेत्र में लक्षण वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।