{"_id":"61ccc32e4ddb8b2a995fb2d6","slug":"another-member-of-the-gang-who-extorted-money-by-threatening-to-make-obscene-videos-viral-arrested-kurukshetra-news-knl94402955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रुपये ऐंठने वाले गिरोह का दूसरा सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रुपये ऐंठने वाले गिरोह का दूसरा सदस्य काबू
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य को काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य समीन खान वासी अलवर रोड नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में दूसरे आरोपी शाहरुख खान उर्फ शाहरुप वासी कुतबपुर नगर जिला भरतपुर राजस्थान को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 4 मई 2020 को थाना शहर थानेसर के तहत रहने वाले पीड़ित एक व्यक्ति ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 29 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन ऐप डाउनलोड की थी। उस ऐप पर एक लड़की ने अपना व्हाट्सएप नंबर भेजा था। उस नंबर पर उसने कॉल की तो उस लड़की ने उसे वीडियो कॉल करने के लिए कहा था। जब उसने उस नंबर पर वीडियो कॉल की तो उसने उसको अपनी बातों में उलझाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसके कुछ देर बाद उस लड़की ने उसके पास फोन करके पैसों की मांग की थी। वहीं उसने पैसे नहीं देने पर उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। उसकी धमकी से डरकर उसने व उसके साथियों ने उससे करीब एक लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में गूगल-पे करा लिए थे।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई थी। इस टीम ने मामले की जांच करते हुए 4 अक्तूबर 2021 को गिरोह के एक सदस्य समीन खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद करके आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के बाद आरोपी को कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दूसरे सदस्य शाहरुख खान उर्फ शाहरुप को 28 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बाक्स
ऐसे बनाते थे शिकार
-----------------------
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से नंबर लेकर लोगों के पास कॉल करते हैं। पहले वह सॉफ्टवेयर के माध्यम से लड़की की आवाज निकालकर लोगों को उत्तेजित करते हैं और फिर उसको वीडियो कॉल करने के लिए उकसाते हैं। उसके बाद जब कोई वीडियो कॉल करता है तो उसे उत्तेजित करके उसकी अश्लील वीडियो बना लेते हैं। उसके बाद उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। जब कोई पैसे देने से मना कर देता था तो नकली पुलिस ऑफिसर बनकर उसे डराकर पैसे ऐंठते हैं।