{"_id":"6737cdf797ef5633cb017194","slug":"another-dengue-suspect-dies-in-the-district-five-dead-so-far-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-126985-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले में एक और डेंगू संदिग्ध ने तोड़ा दम, अब तक पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले में एक और डेंगू संदिग्ध ने तोड़ा दम, अब तक पांच की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम लार्वा जांच करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में एक और डेंगू संदिग्ध की मौत हो गई। लाडवा के वार्ड -14 के 10वीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय रवनीत सिंह को तबीयत खराब होने पर शाहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। अब तक जिले में इस छात्र समेत पांच डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग मामले की छानबीन कर रहा है। उधर, शुक्रवार को टीम ने मोहन नगर, सेक्टर-तीन व पांच, वार्ड-दो, बैंक कॉलोनी, पुलिस लाइन समेत अन्य कई जगह से डेंगू संदिग्ध 79 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। साथ ही एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 73 लोगों की जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई।
अब जिले में तीन नए मिलने से आंकड़ा डेंगू का आंकड़ा 244 तक पहुंच गया। टीम ने अभियान के दौरान 2,362 घर और 11,346 कंटेनर की जांच कर कुल आठ जगह से लारवा को नष्ट किया साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर दो लोगों को नोटिस थमाया गया। वहीं छात्र की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत होने पर इनकार किया है। विभाग ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। यह टीम छात्र के इलाज और अस्पताल की रिपोर्ट की जांच करेगी। विभाग ने छात्र का डेंगू टेस्ट नहीं होने की पुष्टि की है, मगर परिजन डेंगू से रवनीत की मृत्यु होने का दावा कर रहे हैं। इस छात्र की मौत से पहले हुई चार लोगों की मौत को भी विभाग ने डेंगू संदिग्ध ही माना है, क्योंकि उनका भी डेंगू का एलाइजा टेस्ट होने से इनकार किया है।
4,129 जगह से मिला लारवा
विभाग कुल 13,67,288 घर और 48,25,354 कंटेनर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने 2032 घर और 2097 कंटेनर से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। इसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने पर 1,206 लोगों को नोटिस दिया। सब तक विभाग कुल 2791 डेंगू संदिग्ध लोगों की जांच कर चुका है।
विज्ञापन
छात्र का नहीं हुआ डेंगू का टेस्ट : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्र की मौत की जांच के लिए टीम उसके परिजनों से मुलाकात करेगी। प्राथमिक जांच के मुताबिक छात्र का डेंगू का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। विभाग के पास भी छात्र का सैंपल नहीं है। दूसरा, कुल 244 पॉजिटिव में से 216 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 28 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 14 को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार चल रहा है।