फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused in Rahul murder case arrested

Kurukshetra News: राहुल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Another accused in Rahul murder case arrested
पिहोवा। छह दिन पहले हुड्डा ग्राउंड में हुए राहुल उर्फ मेंटल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मनप्रीत उर्फ मनी निवासी मॉडल टाउन समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में इंद्रजीत निवासी शोरगिर मोहल्ले ने बताया कि उसकी फौजी प्लॉट पिहोवा में चिकन की दुकान है। सोमवार को उसे सूचना मिली थी कि उसका बेटा राहुल हुड्डा ग्राउंड में खून से लथपथ पड़ा है। वह घटनास्थल पर आया तो उसके बेटे राहुल की छाती पर गोली के निशान थे। उसके मुंह व छाती से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा व जसविंद्र सिंह उर्फ सेठी को सतोड़ा गांव से गिरफ्तार किया था। उधर, सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी मनी को पकड़ा है। आरोपी मनी ही लवप्रीत और अपने अन्य साथियों को कार में लेकर हुड्डा ग्राउंड पर आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed