{"_id":"69026eef08a03ea54d0f17cd","slug":"another-accused-arrested-in-theft-case-diamond-ring-recovered-kurukshetra-news-c-36-1-amb1001-152091-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, हीरे की अंगूठी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, हीरे की अंगूठी बरामद
Thu, 30 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए सोना-चांदी के जेवरात व नकद राशि चोरी करने के मामले में डेहा कॉलोनी निवासी रोहन उर्फ कुल्ली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हीरे की अंगूठी बरामद कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता सिंदर गहलौत के अनुसार उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में कच्चा बाजार निवासी आशीष कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 जून को परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी से सोना-चांदी के जेवरात व नकद राशि चोरी कर ली। संवाद
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलीपगढ़ के आनंद नगर-ए निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सिंदर गहलौत के अनुसार आरोपी को बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में स्टाफ रोड निवासी भूपिंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच अक्तूबर को आरोपी पंकज कुमार व अन्य ने राय मार्केेट से उसके ई-रिक्शा की पुरानी बैटरी चोरी की है। संवाद
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
जलबेड़ा। चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरदा नगर नजदीक सांई मंदिर जलबेड़ा रोड निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी को बुधवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में शालीमार काॅलोनी घेल रोड निवासी अविनाश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 अक्तूबर को आरोपी दीपक ने उसके एचपी पेट्रोल पंप से जैक, टुटियां व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लालडू मंडी निवासी सूरज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सिंदर गहलौत के अनुसार आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में नारायणगढ़ झुग्गिया डाकघर लोहसिम्बली तहसील राजपुरा पंजाब निवासी शम्मी कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 सितंबर को जसकीरत पार्किग के बाहर से अज्ञात आरोपी ने उसकी बाइक चोरी कर ली।
नशे के साथ युवक काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा
अंबाला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी आलू गोदाम निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सिंदर गहलौत के अनुसार सात अगस्त को थाना महेशनगर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और वो आज शमशान घाट चंदपुरा गांव के पास मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना के बाद पुलिस ने आनंद नगर निवासी राकेश उर्फ राजू को 12 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।