फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Annakut Bhandara organized in Hari Om Temple

Kurukshetra News: हरिओम मंदिर में लगाया अन्नकूट का भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Annakut Bhandara organized in Hari Om Temple
कुरुक्षेत्र। अन्नकूट भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरिओम मंदिर एवं शास्त्री नगर सेवा समिति की ओर से शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में बुधवार को अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भंडारा आयोजन में सेवा की। मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा ने श्रद्धालुओं को बताया कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने वाले भक्तों के संकट भगवान क्षण में दूर कर देते हैं। इसी प्रकार संकट के समय भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी मात्र एक अंगुली पर उठाकर अपने भक्तों की रक्षा की थी।
विज्ञापन

अरुण मिश्रा ने बताया कि परंपरा के अनुसार गोकुल में इंद्र देवता ने घमंड में आकर अपना भोग लगाने पर मूसलाधार बरसात शुरू कर दी। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की बरसात से रक्षा की। उसी दिन से भगवान श्री कृष्ण के निमित विशाल अन्नकूट बनना शुरू हो गया और तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि दिवाली से अगले दिन गोवर्धन की पूजा से पूर्व अन्नकूट बनाया जाता है जिसमें सभी भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अन्नकूट भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। अन्नकूट भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed