{"_id":"684c83cd35cb60b0f60ad46f","slug":"anjus-dream-of-meeting-her-daughter-in-london-and-her-ailing-father-in-the-village-remained-unfulfilled-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137235-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लंदन में बेटी व गांव में बीमार पिता से मिलने का अंजू का सपना रह गया अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लंदन में बेटी व गांव में बीमार पिता से मिलने का अंजू का सपना रह गया अधूरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे ने गांव रामशरण माजरा को भी गहरा दुख दिया है। हादसे की शिकार गांव की बेटी अंजू शर्मा भी हुई है, जिससे उनके करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग व बीमार माता -पिता को भी बड़ा सदमा लगा है। कोई समझ नहीं पा रहा कि कैसे खुश मिजाज बेटी एक हादसे में उनसे सदा के लिए दूर चली गई। वह न तो लंदन में बेटी निम्मी शर्मा से मिलने और न ही लौटने पर अपने माता-पिता से मिलने का सपना पूरा कर पाई।
शादी के बाद से गुजरात के वडोदरा में रह रही अंजू शर्मा भले ही गत 25 मई को ही गांव में अपने माता-पिता से एक सप्ताह तक मिलने के बाद लौटी थी लेकिन उसने गत दिवस प्लेन टेक ऑफ होने से पहले आबकारी विभाग से सेवानिवृत अपने बुजुर्ग पिता जगदीश शर्मा से वीडियो कॉल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लंदन से लौटने के बाद उनसे दोबारा मिलने आएगी। इससे बुुुजुर्ग माता-पिता को भी हौसला मिला था लेकिन किसी को क्या पता था कि उनकी यह कॉल ही आखिरी रह जाएगी और उनका बेटी और फिर माता-पिता से मिलने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। करीब 55 वर्षीय अंजू शर्मा अपने पीछे दो बेटियां निम्मी व हन्नी को छोड़ गई हैं। उनके पति का करीब चार साल पहले किडनी की बीमारी के चलते निधन हो चुका है।
उनकी इस हादसे में मौत पर माता-पिता के साथ-साथ अन्य परिजन भी मातम में डूबे हैं, जिन्हें सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को लोगों का तांता लगा रहा। अंजू शर्मा लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से ही मिलने के लिए वीरवार को इंग्लैंड जा रही थी। निम्मी अपने पति राहुल के साथ लंदन में तो हन्नी अपने पति अमित के साथ वडोदरा में रह रही हैं। उसकी अन्य बहनों में उज्जवला, प्रोमिला, दया, पूनम, निधि, महक और सीमा शामिल हैं। इकलौते भाई मिलन शर्मा हिंदी व गुजराती फिल्मों में काम करते हैं।
विज्ञापन
बेटी की मौत का पता चलते ही शोक में डूब गए पिता
अंजू शर्मा की मौत हो जाने की जानकारी उनके पिता जगदीश शर्मा व मां संतोष शर्मा को शुक्रवार को ही दी गई, जिसके बाद वे शोक में डूब गए और कुछ बोल भी नहीं सके। उनका चिकित्सक से स्वास्थ्य जांच कराई गई। वहीं अन्य परिजनों ने बताया कि अंजू के शव का वडोदरा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर अंजू शर्मा की बहन निधि शर्मा उर्फ नीलू ने बताया कि हादसे से पहले अंजू ने उसके पास दो बार वीडियो काॅल की लेकिन वह रिसीव नहीं कर पाई, जिसका उन्हें जीवन भर मलाल रहेगा।
माता-पिता की अंजू को रहती थी चिंता
चचेरे भाई वैभव शर्मा ने बताया कि अंजू बुजुर्ग व बीमार माता-पिता की काफी चिंता रखती थी
विमान के टेक ऑफ से पहले सुबह अंजू ने पिता का हाल-चाल पूछने के लिए वीडियो कॉल किया था, जिस समय कॉल किया था, उस समय वो एयरपोर्ट पर ही बैठीं थीं। पिता से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वो करीब छह महीने के लिए लंदन जा रही हैं। लौटते ही वह उनसे मिलने के लिए गांव में जरूर आएंगी।
वहीं बहन निधि उर्फ नीलू ने कहा अंजू दीदी उनके लिए मां जैसी थी। चाचा बाल किशन शर्मा ने बताया कि उनके पास बेटी अंजू की मौत की खबर बहुओं से पता लगी। उन्होंने बताया कि अंजू के पिता जगदीश शर्मा पहले सेना में थे लेकिन एक बार चोट लगने से वे अनफिट हो गए और फिर उन्होंने आबकारी विभाग में नौकरी की।
34 मिनट पहले लगाया स्टेटस- रब जो चाहे वही तो होना है, आदमी खिलौना.....
अंजू शर्मा एक विशेष शख्सियत थीं और पति की मौत के सदमें को झेलने के बावजूद भी उन्होंने खुद को कमजोर नहीं होेने दिया। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता उनकी जीवंतता का प्रमाण है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 357 फॉलोअर्स है और वे 207 लोगों को फॉलो करती थी। उन्होंने 273 पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए, जिनमें उनकी हर रील और पोस्ट में हंसी-खुशी, नृत्य और जिंदादिली झलकती थी।
हाल ही में अंजू ने एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वे पंजाबी गाने छोटी जेही जिंदगी नू खुल के जीवांगे, सारे गमां नू हूण भूल के जीवांगे, ना डर के जीना ऐ, ना मर-मर के जीना ऐ, बेफिक्री दे पलड़े च टुल के जीवांगे पर बेफिक्र अंदाज में नजर आईं। उनकी हर पोस्ट में जिंदगी को बिंदास जीने का जज्बा दिखता था।
प्लेन हादसे से महज 34 मिनट पहले भी उन्होंने एक स्टेटस अपलोड किया था, जिसमें गाने के बोल थे, रब जो चाहे वही तो होना है, आदमी खिलौना है। वे हर किसी के साथ घुल-मिलकर रहती थीं।