फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anjali became the fastest runner in the five thousand meter race

Kurukshetra News: पांच हजार मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ प्रथम बनी अंजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Anjali became the fastest runner in the five thousand meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय 61वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन वीरवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 600 एथलीटों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का समापन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि महिला वर्ग 5000 मीटर दौड़ में सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम लोहार माजरा की अंजली देवी ने पहला, गुरुनानक खालसा कॉलेज की प्रेरणा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 20 किलोमीटर रेस वॉक में डीएवी कॉलेज चीका की आशिमा ने पहला स्थान हासिल किया और गुरुनानक महिला कॉलेज की खुशबू यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में आर्य पीजी कॉलेज की खुशी ने पहला और गुंजन रावल ने दूसरा तथा एसए जैन कॉलेज की श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पंचकूला सेक्टर एक की नितन ने पहला, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी की दीया सहगल ने दूसरा तथा गुरुनानक खालसा कॉलेज की कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर हर्डल दौड़ में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की ईशा ने पहला, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी की मोनिका ने दूसरा और चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच हजार मीटर दौड़ में सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम लोहारमाजरा की अंजली देवी ने पहला, गुरुनानक खालसा कॉलेज की प्रेरणा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरुष वर्ग की 110 मीटर हर्डल दौड़ में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सूर्या चौहान ने पहला स्थान हासिल किया और एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के अभिषेक खान ने दूसरा, आर्य कॉलेज पानीपत के आर्यन ने तीसरा और डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी के रोहित ने चौथा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में क्रुति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग बिलासपुर के प्रतीक मान ने पहला स्थान हासिल किया और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पंचकूला सेक्टर एक के निशान ने दूसरा तथा एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

5000 मीटर दौड़ में पीटी चिरंजी लाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज करनाल के आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया और एसडी कॉलेज पानीपत के नीरज ने दूसरा और गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के सुमित ने पहला और विकास ने दूसरा तथा कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड आनर्स स्टडीज के कुशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके डॉ. भूपेंद्र तंवर, डॉ. राजीव राणा, प्राचार्य डॉ. रामनिवास, डॉ. सतनाम, डॉ. सुमन, डॉ. रूपा, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. अन्नू चौहान सहित अन्य कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed