{"_id":"643071605ad72afd430c4437","slug":"angry-people-protested-against-the-dilapidated-road-kurukshetra-news-c-18-1-84888-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खस्ताहाल सड़क से नाराज लोगों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खस्ताहाल सड़क से नाराज लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
Sat, 08 Apr 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। क्षेत्र में अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हो चुकी है, जहां लगातार हादसे हो रहे हैं। गांव हलालपुर से भालड़ की ओर जाने वाली सड़क की भी स्थिति है। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही सड़क का निर्माण तत्काल कराने की मांग उठाई।
ग्रामीण सुरेश कुमार, जगमाल, गुरदेव, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष पाल, नायब सिंह, कुलदीप, रोहित, गौरव आदि ने कहा कि अब सरकार के पास विकास के नाम पर सिर्फ बातें ही रह गई है। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क में इतने अधिक खड्डे होने के कारण प्रतिदिन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस दौरान समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार व स्थानीय प्रशासन को नींद से जागकर जो पूरे हल्के की सड़कों टूटी पड़ी है।
सरकार को सड़कों की हालात सही करवाना चाहिए। लोगों की समस्याओं को दूर करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह इस सड़क की दयनीय हालत के बारे में लाडवा खंड एवं पंचायत कार्यालय के बीडीपीओ, एसडीओ से मुलाकात करेंगे और जल्द ही इस सड़क के साथ-साथ लाडवा हलके के सभी गांवों की सड़कें बनवाने के लिए कहेंगे।