फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger over conducting HSGMC elections using EVMs

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी चुनाव ईवीएम से कराने पर रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Anger over conducting HSGMC elections using EVMs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव ईवीएम से कराए जाने के विरोध में पंथक दल झींडा ग्रुप मंगलवार को सड़कों पर उतर आया और जमकर रोष जताया।
दल के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा के नेतृत्व में दर्जनों लोग सुबह ही जिला सचिवालय पहुंचे, जहां सौंपे ज्ञापन में कहा कि एचएसजीएमसी धार्मिक कमेटी है और इसके चुनाव ईवीएम से कराया जाना सही नहीं है। ईवीएम पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी आशंका जताई जा चुकी है जबकि लोकसभा चुनाव में भी देशभर में विरोध हुआ था। उन्होंने कहा कि कमेटी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाएं। उधर झींडा ने कहा कि चुनाव 19 जनवरी को होने तय किए गए हैं, जिसको लेकर जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। यह निर्णय सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका दल सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

संभावित उम्मीदवारों के साथ आज भी बैठक की गई है तो चुनाव के लिए रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान जगदीश सिंह झींडा के अलावा सतनाम सिंह, मुखत्यार सिंह, दिलजीत सिंह बाजवा, साहब सिंह, अंग्रेज सिंह, जोगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed