{"_id":"660f1023112b0b9b0d027717","slug":"anger-in-the-society-over-the-destruction-of-the-statue-of-dr-bhimrao-ambedkar-memorandum-submitted-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116228-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने पर समाज में रोष, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने पर समाज में रोष, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद/पिपली। लोगों में वीरवार को उस समय रोष गहरा गया जब जलेबी पुल के नीचे पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की खंडित प्रतिमा का पता चला। गुस्साए लोगों ने रोष जताते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन भी सौंपा। सरपंच प्रतिनिधि कुलविंदर ढकाला ने कहा कि पहले भी इस पार्क में कई बार डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किया जा चुका है। शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब फिर तनाव पैदा करने के लिए प्रतिमा को खंडित कर दिया है।
समाज के लोगों ने मांग की कि प्रतिमा को खंडित करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए उस पार्क में लगी प्रतिमा के चारों तरफ ग्रिल, लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। समाज के लोगों ने ज्ञापन के द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर 14 अप्रैल तक सभी मांगों को प्रशासन द्वारा पूरा न करवाया गया तो डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जन्मदिन वाले दिन प्रदेश के सभी समाज के लोग शाहाबाद में एकत्रित होंगे और आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके जगमाल गोलपुरा, अर्जुन, जगदीश, अमरिंदर सिंह, हरकेश, हरी सिंह, अमृत और गुरबचन लाल सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे। उधर, लोगों ने बताया कि पार्क में बुधवार दोपहर तक प्रतिमा खंडित ही थी। प्रतिमा में अंगुली और आंख को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किया गया था। बुधवार रात प्रतिमा को इसे ठीक किया गया, लेकिन दोनों प्रतिमा में अंतर बखूबी देखा जा सकता है। समाज के लोग दुरुस्त की गई प्रतिमा से संतुष्ट नहीं है।
कल होगी बैठक, की जाएगी चर्चा
कुलविंदर ढकाला ने कहा कि प्रशासन द्वारा मूर्ति के स्थान पर लोहे की रेलिंग, लाइट व सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करवाई जानी चाहिए थी। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई रुचि नहीं दिखाई दी है और अब छह अप्रैल को समाज के लोगों की बैठक स्टेशन माजरी स्थित रविदास धर्मशाला में होगी। बैठक में पूरे मामले की चर्चा की जाएगी।