फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anganwadi workers took to the streets in support of their demands

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took to the streets in support of their demands
कुरुक्षेत्र। पीओ आफिस में अधीक्षक को ज्ञापन सौंपती यूनियन की प्रधान कलावती व अन्य
कुरुक्षेत्र। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सड़कों पर उतर आई। यूनियन ने जिला प्रधान कलावती की अगुवाई में जमकर प्रदर्शन किया तो वहीं 17 सूत्रीय मांगों का मांगपत्र उपायुक्त एवं विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

कलावती ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों को पोषण ट्रैक एप का ऑनलाइन काम करवाया जा रहा है, लेकिन सरकार से कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है, न ही मोबाइल दिया गया है। इस कार्य को करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है और वर्करों दबाव बनाया जा रहा है। यूनियन की प्रधान कलावती ने कहा कि उनकी मांगों की तरफ शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे पहले की तरह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन

कलावती ने बताया कि सेल्फ हेल्प ग्रुप को 2019 से 2022 तक का लेबर का कोई पैसा नहीं दिया गया है। यूनियन कई बार लिखित में शिकायत दे चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राशन बनाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को सिलिंडर का कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि उन्हें हर माह सिलिंडर का पैसा व लेबर दी जाए, ताकि वे अपना काम सुचारू रूप से चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगपत्र में कहा है कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को दो साल से वर्दी का पैसा नहीं दिया गया, उसे शीघ्र दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्पर का मानदेय का हर माह की आठ तारीख तक जाए, ऑनलाइन काम करवाने के लिए डाटा का पैसा दिया जाए। आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया एक साल से नहीं आया, वो दिया जाए। पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा, बाबैन व थानेसर का कई माह से रुका हुआ मानदेय भत्ता दिया जाए, आंगनबाड़ी वर्करों से बीएलओ की ड्यूटी न करवाई जाए, आंगनबाड़ी वर्कर को न्यूनतम वेतन 24,00, व हेल्पर का 16,000 किया जाए। बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए सरकार महंगाई भत्ता लागू करे। तीन किलोमीटर की दूरी को हटाकर टीए, डीए दिया जाए। इस मौके पर निर्मला, कमलेश, भारती बीनू, परमिन्दर, निगा, अंशुल, तारा, अंजू, पुष्पा, मीनू, पीना, मीनू (ग्रामीण) ज्योति भिवानी खेडा, नीलम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed