फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anganwadi workers have not received salary for six months

Kurukshetra News: आंगनबाड़ी वर्करों को छह माह से नहीं मिला वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have not received salary for six months
कुरुक्षेत्र। जिले की करीब दो हजार आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा जिले में करीब 1075 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें से 1060 केंद्र किराए के कमरों में चल रहे हैं। इनका किराया भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने पास से भरना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से वेतन और किराया जल्द देने की मांग की है। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों के हित के लिए कई योजनाएं बनाईं जातीं हैं और वह उनके कियान्वयन में सहयोग देतीं है पर उनका वेतन समय पर नहीं मिल पाता। उनको पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है और आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया भी उन्हें अपनी जमा पूंजी से भरना पड़ रहा है। अब ऐसे में वह रेंट भरे या घर का खर्च चलाए। सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों की तरफ ध्यान देना चाहिए ।
विज्ञापन

कई बार लगा चुके गुहार : कलावती : यूनियन की अध्यक्ष कलावती ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। जिले में अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकानों में चल रहे हैं। विभाग द्वारा पिछले छह माह से उनका किराया नहीं भेजा जा रहा। जिसके चलते मकान मालिक कमरा खाली करने की धमकी दे रहे हैं। वर्करों ने कुछ महीने का किराया तो अपनी जेब से अदा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed