फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ananya first in block level science seminar

Kurukshetra News: खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार में अनन्या प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ananya first in block level science seminar
शाहाबाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता ने छात्रों में विज्ञान के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का अहम कार्य किया। सेमिनार में कुल 45 छात्र-छात्राओं (छठी से 12वीं कक्षा) ने भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव हरिपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठोल, खानेवाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरखपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढूनी जट्टान, श्री गुरु नानक प्रीताल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहाबाद और रुक्मणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहाबाद से थे। प्रतियोगिता के निर्णायक शिक्षक प्रीति पुंडीर, दीपक कुमार और जसविंदर सिंह थे, जिन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ छात्रों के प्रयासों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञान सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों और प्रयोगों पर अपने ज्ञान का परिचय दिया, जिससे उनकी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मक सोच का विकास हुआ। प्रतियोगिता के परिणामों में अनन्या (आठवीं कक्षा) माता रुक्मणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी ने पहला स्थान, शरणदीप कौर (10वीं कक्षा) पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान की समझ होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed