फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An accused of the firing incident at Maha Yagya was arrested by the police in Delhi

Kurukshetra News: महायज्ञ में गोलीकांड का एक आरोपी दिल्ली में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
An accused of the firing incident at Maha Yagya was arrested by the police in Delhi
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क (थीम पार्क) में आयोजित किए जा रहे महायज्ञ के दौरान गोलीकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी दिल्ली फरार हो गए थे, जहां वे पुलिस से छिपने का प्रयास करते रहे लेकिन सीआईए दो की टीम ने गोली चलाने के एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहतक के हमायुंपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र के रूप में हुई, जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया जाना है। वहीं फरार दोनों आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी देवेंद्र पूर्व में लगभग चार वर्ष तक त्रिपुरा राइफल में अपनी सेवा दे चुका है। इसी दौरान उसने अपना शस्त्र लाइसेंस भी बनवा लिया था। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद करीब पांच माह से वह रोबिन के साथ बतौर सुरक्षाकर्मी रहने लगा था। रोबिन उसे करीब 25 हजार रुपये वेतन भी देता था। रोबिन ने अपने साथ एक अन्य आरोपी जयदीप को भी सुरक्षाकर्मी के तौर पर रखा हुआ था। रोबिन की महायज्ञ करवा रहे स्वामी हरिओम के साथ पहचान बताई जा रही है और इसी के चलते ही यहां खाने व यज्ञ के दौरान पूरी व्यवस्था की देखरेख का जिम्मा उसे ही सौंपा हुआ था। रोबिन उक्त दोनों आरोपियों को यहां अपने साथ लेकर आया हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए देवेंद्र ने माना है कि वह और जयदीप घटनाक्रम के दौरान रोबिन के पास ही थे। बाहर से हवन करवाने के लिए बुलाए गए कुछ लोग खाने पर सवाल उठाते हुए स्वामी हरिओम के पास कुटिया में घुसना चाहते थे। उन्हें समझाने का भी प्रयास किया और नहीं मानें तो हवाई फायर भी किया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो सीधी गोली चलाई। वहीं सीआईए इंस्पेक्टर मोहन लाल का कहना है कि देवेंद्र व जयदीप ने अपने-अपने हथियार से गोली चलाई थी और मौके से खोल भी अलग-अलग हथियार से चली गोली के बरामद हुए थे। अब मामले में उक्त तीनों ही आरोपी माने जा रहे हैं। फरार जयदीप व रोबिन को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
महायज्ञ में आए लखनऊ के रहने वाले आशीष तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शनिवार को अपने पंडित साथियों के साथ सुबह यज्ञ में हवन करने के बाद सैनी धर्मशाला में भोजन करने गया था। जहां पर उनको बासी खिचड़ी परोसी तो इसकी शिकायत लेकर स्वामी हरि ओम के पास यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस बात से खफा होकर दो सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी, जो उसकी जांघ पर लगी।



रिमांड के दौरान फरार दोनों आरोपियों का पता लगाया जाएगा : मोहन लाल
सीआईए दो के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि टीम को जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी इस गोलीकांड के बाद दिल्ली में जाकर छिप गए थे। जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे अब इस कांड में शामिल उक्त दोनों आरोपियों का पता लगाया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी से हथियार भी बरामद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed