{"_id":"696bf50a5733053c300cc2f4","slug":"amrit-manthan-regional-workers-conference-to-be-held-at-the-university-workers-to-gather-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148704-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विवि में होगा ‘अमृत मंथन’ क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन, जुटेंगे 2500 कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विवि में होगा ‘अमृत मंथन’ क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन, जुटेंगे 2500 कार्यकर्ता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन (यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम) में रविवार को अमृत मंथन क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन-2026 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रसेवा, संस्कार और सहयोग के मूल मंत्र पर कार्यरत भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्र-दो के तत्वावधान में हरियाणा उत्तर प्रांत के आतिथ्य में किया जाएगा। क्षेत्रीय सम्मेलन में उत्तर क्षेत्र-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रांतों से लगभग 2500 कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शाखा प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शिरकत करेंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य परिषद के कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक मजबूती और सेवा, सहयोग और संस्कार आधारित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है। इसी के साथ कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन शिरकत करेंगे और परिषद की भावी कार्ययोजनाओं से अवगत कराएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी विजय कंसल (पुंडरी) और दीपक बंसल (कुरुक्षेत्र) उपस्थित रहेंगे, जो अपने सामाजिक अनुभवों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक समीक्षा, आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कुरुक्षेत्र शाखा के सचिव बलजीत चावला ने बताया कि सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमुख दायित्वधारी राकेश शर्मा, जियालाल बंसल, दीपक राय आनंद, महेंद्र कुमार शर्मा, अनुज अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अतुल गोयल, नीरज शर्मा, मनीष मलिक, विजयंत बिंदल, डॉ. ममता सचदेवा, डॉ. नीलम ढांडा, डॉ. दीपक राय बब्बर सहित मैत्रेयी शाखा के सभी व्यवस्था प्रमुख कार्य कर रहे हैं।