फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amit got first place and Swati got second place in poster competition.

Kurukshetra News: पोस्टर प्रतियोगिता में अमित ने पहला और स्वाति ने पाया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Amit got first place and Swati got second place in poster competition.
कुरुक्षेत्र। बलाही गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हि
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने बाल विवाह और बाल मजदूरी को लेकर पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में 12वीं के छात्र अमित कुमार ने पहला, नौवीं की छात्रा स्वाति ने दूसरा, 10वीं की छात्रा रजनी ने तीसरा स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य शीशपाल जांगड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक गांव के स्कूलों में चलाए जाने चाहिए, ताकि समाज को ऐसी कुरीतियों से बचाया जा सके। जिला सह संयोजक रामलाल सिरसल ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। बाल विवाह लड़की और लड़के के समग्र विकास को प्रभावित करता है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पैसे कमाने की क्षमता, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकार शामिल है। अगर हमें बाल विवाह का पता चलता है तो हमें उनकी तुरंत जानकारी बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, ग्राम सरपंच, तहसीलदार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्कूल शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध करवा सकते हैं। इस मौके पर संध्या सैनी, शीतल सैनी, इंद्रजीत पाहवा, प्रवीण कुमार, किरण, हरप्रीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed