फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amidst the rising heat, 195 transformers of the power corporation got overloaded.

Kurukshetra News: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली निगम के 195 ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Amidst the rising heat, 195 transformers of the power corporation got overloaded.
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र शहर सहित थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा क्षेत्र में वर्तमान में 195 ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इसके कारण बिजली आपूर्ति में कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों की देखरेख में अलग-अलग क्षेत्रों में उचित सप्लाई जांचने के लिए जिला स्तर पर सर्वे कराया। फील्ड में उतरी टीम ने निरीक्षण करके ट्रांसफार्मरों की स्थिति जांची और रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में 195 ट्रांसफार्मर ओरवलोड पाए गए। इनमें कुरुक्षेत्र शहर के 69, शाहाबाद के 51, पिहोवा के 73 और लाडवा के दो ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके साथ ही निगम की टीम ने मार्च से अप्रैल के बीच जिले में 250 के करीब ऐसे पोल जांचे, जिनकी कोई जरूरत ही नहीं थी। झुके हुए और गिरने की कगार पर लगभग 150 खंभे पाए गए।
विज्ञापन

गांवों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कट
निगम की ओर से आश्वस्त किया जा रहा है कि शहर में बिजली सप्लाई की कोई समस्या नहीं है। कभी फॉल्ट आता भी है तो थोड़ी ही देर में उसको तत्परता के साथ दुरुस्त कर दिया जाता है। हालांकि गांवों में फसल के सीजन को देखते हुए एहतियातन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक उच्चाधिकारियों की ओर से आए शेड्यूल अनुसार ही कट लगाए जा रहे हैं। वहीं रात को कभी-कभी आधे से एक घंटे का कट ओवरलोड की वजह से लगाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड 135 ट्रांसफार्मर पर काम हो चुका, 5 मई तक पूर्ण समाधान : जिंदल
अधीक्षण अभियंता (एसई) मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मर और खंभों की पहचान हो चुकी है। इनको बदलने या लोड बढ़ाने के लिए काम जोरों से जारी है। लगभग 195 में से 135 ओवरलोड ट्रांसफार्मर पर काम पूरा होने को है। इसके अलावा कुछ खंभे हटाने के अलावा सीधे भी किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया कराना ही निगम के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिंदल ने कहा कि सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मर पर काम करके समाधान 5 मई तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed