फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ambala STF and CIA 2's Noni Rana encounter with gang shooter Praveen

Kurukshetra News: अंबाला एसटीएफ और सीआईए टू की नोनी राणा गैंग के शूटर प्रवीन के साथ मुठभेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ambala STF and CIA 2's Noni Rana encounter with gang shooter Praveen
लाडवा।  मुठभेड़ स्थल से बरामद पिस्टल।
लाडवा। अंबाला एसटीएफ और सीआईए टू की टीम व यमुनानगर के प्लाईवुड व्यापारी हिमांशु विज के घर पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले नोनी राणा गैंग के शूटर प्रवीन के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रवीन को पैर में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी प्रवीन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश प्रवीन की ओर से चलाई गई गोली एसएसआई सुभाष की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी।
विज्ञापन

एसटीएफ अंबाला के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपी प्रवीन से 32 बोर पिस्टल, तीन कारतूस व मौके से चार खोल बरामद हुए हैं। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है। मुठभेड़ में उनकी टीम के एएसआई सुभाष को गोली लगी थी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीआईए दो के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि एसटीएफ अंबाला व सीआईए टू कुरुक्षेत्र की टीम लाडवा के गांव जंधेड़ा मार्ग पर एक फार्म हाउस के निकट मौजूद थी। टीम को सूचना मिली थी कि यमुनानगर में व्यापारी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाला नोनी राणा गैंग का शूटर प्रवीन गांव से लाडवा की ओर जाएगा। इसी दौरान प्रवीन बाइक पर आता दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर प्रवीन घबराकर बाइक समेत गिर गया। तभी वह साथ लगते आम के बाग की तरफ भाग गया और वहां छिपने की कोशिश की। टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे घेर लिया और सरेंडर करने की बात कही, मगर आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश ने टीम पर 4-5 राउंड फायर किए, जिसके जवाब में टीम ने भी उस पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में एक गोली उसकी टांग में लग गई और वह नीचे गिर गया। उसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लाईवुड व्यापारी हिमांशु विज के घर पर चलाईं थीं गोलियां

पिछले सप्ताह प्रवीन ने अपने साथी के साथ बाइक पर जाकर प्लाईवुड व्यापारी हिमांशु विज के घर पर चार राउंड फायरिंग की थी। उसके बाद आरोपियों ने व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। चार फरवरी को नोनी राणा ने विज से रंगदारी मांगी थी। उसके बाद छह फरवरी की रात को फायरिंग के बाद दोबारा विदेशी नंबर से व्हाटसएप कॉल करके रंगदारी मांगी थी। उसी दिन से एसटीएफ व सीआई की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।





पिछले कई वर्षों से आरोपी लाडवा के विकास नगर में रहने लगा

मोहन लाल ने बताया कि आरोपी करनाल के कलरा गांव का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से लाडवा के वार्ड नंबर छह विकास नगर में रह रहा था। आरोपी के परिवार में उसकी माता व छोटा भाई है जबकि पिता की मौत हो चुकी है।


आरोपी प्रवीन का दोस्त नोनी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य था। कुछ समय पहले वह अमेरिका चला गया लेकिन जाने से पहले उसने आरोपी प्रवीन की गैंगस्टर नोनी राणा से मुलाकात करवा दी थी। कम समय में रुपये के लालच में वह अपराध के दलदल में धंसता चला गया।

लाडवा।  मुठभेड़ स्थल से बरामद पिस्टल।

लाडवा।  मुठभेड़ स्थल से बरामद पिस्टल।

लाडवा।  मुठभेड़ स्थल से बरामद पिस्टल।

लाडवा।  मुठभेड़ स्थल से बरामद पिस्टल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed