{"_id":"5772bb9b4f1c1b5f1879bd58","slug":"amar-ujala-impact-police-began-investigating-the-bags-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट : पुलिसकर्मियों ने शुरू की बैगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट : पुलिसकर्मियों ने शुरू की बैगों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के बैग की जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और ट्रेन में बम धमाकों और कश्मीर में आतंकी हमले के बाद जारी अलर्ट के बीच पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान उड़ रही अलर्ट की धज्जियों पर प्रशासन जागा है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ही पुलिस विभाग ने बैगों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी सचेत रहने के आदेश जारी कर दिए हैं।
एचएसएससी की हरियाणा पुलिस भर्ती के दौरान 20 से 30 रुपये लेकर बैगों को बगैर जांच के रखने के मामले का खुलासा होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को अमर उजाला ने ‘ये कैसा अलर्ट : बगैर जांच किए रखें जा रहे हैं हजारों बैग’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही एसपी सिमरदीप सिंह ने भर्ती प्रक्रिया में लगे पुलिसकर्मियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। ए
सपी ने बैग रखने वालों को निर्देश जारी करवाए हैं कि एक भी कोई भी बैग बिना जांच के जमा नहीं किए जाएंगे। यदि कुछ भी संदिग्ध नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बताया जाता है कि बैग जमा कराने वाले अभ्यर्थियों के पहचान पत्र देखने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने भी की जांच
भर्ती स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों के बैग की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिसकर्मी हर किसी का बैग तो नहीं चेक कर रहे थे, अलबत्ता जो युवक थोड़ा भी संदिग्ध सा नजर आ रहा था, उससे पूछताछ और उसके सामान की जांच कर रहे थे।
इसलिए भी बढ़ा है तनाव
कश्मीर में सीआरपीएफ की बस पर आतंकी हमला होने के बाद आईबी की सूचना पर हरियाणा में भी हाईअलर्ट जारी किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईबी की सूचना है कि पाक अधिकृत कश्मीर से एक ग्रे कलर की स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली की तरफ आई है। जिसमें संदिग्ध आतंकियों के होने की संभावना भी है। यह कार पंजाब और हरियाणा में भी प्रवेश कर सकती है। ऐसे में कुरुक्षेत्र में तनाव ज्यादा है। इसका कारण पुलिस भर्ती प्रक्रिया भी है। क्योंकि यहां एक साथ हजारों युवक जमा हो रहे हैं। साथ ही प्रक्रिया के लिए कई बड़े अधिकारी भी यहां आते जाते रहते हैं।