फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aman and Chanchal won in chess

Kurukshetra News: शतरंज में अमन और चंचल ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Aman and Chanchal won in chess
कुरुक्षेत्र। शतरंज प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले ​खिलाड़ी अपने कोच के साथ। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। राजकीय उच्च विद्यालय दबखेड़ी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के सभी स्कूलों से 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता अंडर 11, अंडर 15 आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में अंडर 11 में डीएवी स्कूल के अमन ने पहला, एमपीएम पब्लिक स्कूल के अर्णव ने दूसरा और स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के गुरु मन्नत ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। जबकि अंडर 15 आयु वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की चंचल ने पहला, अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल की मोक्ष ने दूसरा और शिव मॉडल स्कूल के शौर्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोच विजय गागट ने बताया कि अब 18 मई को राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला में होगा साथ ही 27 से 31 मई को गुरुग्राम में भी शतरंज प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed