{"_id":"69c59f72d57e9e36fe0c32a1","slug":"alumni-donate-rs-40-lakh-to-nit-for-financially-challenged-students-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152199-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पूर्व छात्रों ने एनआईटी को दिया आर्थिक रूप से कमजाेर छात्रों के लिए 40 लाख का फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पूर्व छात्रों ने एनआईटी को दिया आर्थिक रूप से कमजाेर छात्रों के लिए 40 लाख का फंड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में 40 लाख रुपये का फंड देकर छात्रवृत्ति की शुरुआत करते पूर्व छात्र व शिक्ष
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 1966 के बैच के पूर्व छात्राें ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए ‘आरईसीके-66 पूर्व छात्र छात्रवृत्ति’ की एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए पूर्व छात्रों ने एनआईटी की एलुमिनाई सेल को 40 लाख रुपये का योगदान दिया है।
छात्र कल्याण अधिष्ठता प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि आरईसीके-66 के तहत अब हर वर्ष बीटेक प्रथम वर्ष के चार मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह योजना चार वर्षों तक लगातार जारी रहेगी जिससे विभिन्न बैचों के छात्रों को लाभ मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल छात्रों को आर्थिक सहायता देती है बल्कि उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए भी प्रेरित करती है। साथ ही यह समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान के निदेशक बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि यह योगदान पूर्व छात्रों और उनके संस्थान के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के इंजीनियरों को बेहतर अवसर प्रदान करने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगी। एलुमिनाई सेल इस छात्रवृत्ति के संचालन, चयन प्रक्रिया और राशि वितरण का कार्य देखेगा।