फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   allegation of beaten and threat, case derj

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छह पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
allegation of beaten and threat, case derj
खेडी शहीदां वासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेडी शहीदां वासी पाला राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का गुलशन, रामदास व रजत सैनी वाल्मीकि बस्ती से होते हुए मेन रोड से अपने घर जा रहे थे। उसी समय गांव के ही सागर ने आकर उनका रास्ता रोका और रजत सिंह के गाल पर थप्पड़ मारा और गालियां देकर धमकाने लगा। उसका लड़का व रजत घर आ गए और उन्होंने सारी बात उसे बताई। अपने बच्चों के साथ वह सागर के घर गया तो घर के बाहर ही उसे सागर मिल गया। सागर ने उसके गाल पर भी थप्पड़ मारा और कहा कि वह अपने साथियों को बुलाएगा। जैसे ही वे जोगिंद्र सिंह के घर के पास पहुंचे तो दलविंद्र सिंह, अमर सिंह, विनोद, जिंदू, सुनील, सावन व सागर आदि ने उन पर ईंटों, रोड़ से हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed