फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All the problems of Pehowa and Ismailabad will be resolved

Kurukshetra News: पिहोवा व इस्माईलाबाद की सभी समस्याओं का किया जाएगा निवारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
All the problems of Pehowa and Ismailabad will be resolved
पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि उपमंडल पिहोवा व इस्माईलाबाद की सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। विकास कार्यों को करने तथा समस्याओं को प्रकाश में लाने के लिए प्रशासन को मीडिया के सहयोग की भी आवश्यकता है। वे बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि उपमंडल की विशेष समस्याएं जैसे आवारा पशु, अतिक्रमण, यातायात, सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था, सड़कों पर कूड़ा-कर्कट न फैलाना, उपमंडल के सभी स्कूलों में सफाई व्यवस्था, कूड़े-कर्कट के डंपिंग की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। वे स्वयं सभी स्थानों पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे तथा सामने आ रही सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण करेंगे।
विज्ञापन



एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
एसडीएम ने पिहोवा चौक का निरीक्षण किया तथा सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर अतिक्रमण हटवाया। इस मौके पर बीच सड़क खड़े वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने सरस्वती गेट के अंदर तक लगे अतिक्रमण को हटवाया। इसके अतिरिक्त कई प्रकार के पोस्टर बैनर दीवारों पर लगे थे, जिसे तुरंत प्रभाव से हटाया गया। इस मौके पर दुकानदारों से प्लास्टिक बैग भी जब्त किए गए ताकि प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed