Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All sections of society must make efforts to save the young generation from drug addiction: Krishna Bedi

समाज के सभी वर्गों को युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए करने होंगे प्रयास : कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
All sections of society must make efforts to save the young generation from drug addiction: Krishna Bedi
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान उड़ान जन कल्याण संस्थान की ओर से बूथ नंबर 529 पर स्टॉल स्थापित किया गया है। प्रदेश के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस स्टॉल पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम की उड़ान जन कल्याण संस्थान के प्रधान सुरेंद्र माजरी ने अध्यक्षता की। संस्थान की तरफ से कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इस दौरान नशा छोड़ो-खेल अपनाओ स्टॉल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था नशा छोड़ो-खेल अपनाओ और स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ स्वच्छ अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। संस्था की ओर से समय-समय पर गांव में स्वच्छता अभियान चला कर और युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। यह संस्था पिछले 10 साल से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही है। समाज के अन्य लोगों को भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed