फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All MSc Geology students failed, questions raised on examination of answer sheets

Kurukshetra News: एमएससी भू-विज्ञान के सभी छात्र फेल, उत्तर पुस्तिका की जांच पर उठाए सवाल

Tue, 16 Apr 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
All MSc Geology students failed, questions raised on examination of answer sheets
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के एमएससी भू-विज्ञान के परीक्षा परिणाम निराशजनक आए हैं। इसमें अधिकतर विद्यार्थियों को फेल दिखाया गया है। एमएससी भू-विज्ञान का परिणाम निराशाजनक आने पर सोमवार को राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने परिणाम पर सवाल उठाए और उत्तरपुस्तिका की फिर से जांच करने की मांग की। वहीं इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर का कहना है कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच करवाई जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि नौ अप्रैल को जब उन्होंने अपना परिणाम देखा तो वे हैरान रह गए कि पूरी कक्षा का परिणाम इतना निराशजनक कैसे आ सकता है। जब विद्यार्थियों ने ये मामला प्राचार्य को बताया तो उन्होंने कहा कि वे रिअपीयर या रीवेल्यूवेशन के लिए आवेदन करें। इसके बाद वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई जाएं और नया परिणाम घोषित किया जाए। विद्यार्थियों ने प्रशासन से परीक्षा परिणाम की जांच तत्काल प्रभाव से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है कि तीन दिन जांच करने के पश्चात फिर से परिणाम घोषित किया जाएगा। अगर प्रशासन की ओर से तीन दिन तक परिणाम घोषित नहीं किया गया तो विद्यार्थी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर हिमांशी, पारस वालिया, पूजा रानी, गौरव, आंचल, नीतू, रमन देवी, आंचल, अनिल कुमार, महक, सागर राणा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहींं सीवाईएसएस प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुला हुआ है। पहले रिअपीयर रीवैल्युएशन की फीस बढ़ा दी गई और अब पूरी की पूरी कक्षा के विद्यार्थियों रीअपीयर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद विद्यार्थी सीवाईएसएस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed