फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All India boxing competition will start from today

Kurukshetra News: अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज

Mon, 02 Mar 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
All India boxing competition will start from today
कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा जानकारी देते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को अखिल भारतीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से होगा। रविवार को भी खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। देर शाम तक करीब 1600 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। चैंपियनशिप 10 भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। इनमें 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 90 प्लस किलोग्राम वर्ग शामिल हैं। इन सभी वर्गों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन




इस बार प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन से 50 आधिकारिक रेफरी और जज बुलाए गए हैं, जो पूरे आयोजन की देखरेख करेंगे। इसके अतिरिक्त एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है, जो प्रतियोगिता की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। बॉक्सिंग प्रतियोगिता आठ मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स



वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव प्रमोद कुमार समेत अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर मनोज पहुंचेंगे, जो खिलाड़ियों को का हौसला बढ़ाएंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा करेंगे।

कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा जानकारी देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed