फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alice's 8.7 feet long hair, recorded in India Book of Records

Kurukshetra News: एलिस के 8.7 फीट लंबे बाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Alice's 8.7 feet long hair, recorded in India Book of Records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा की छोरियां खेलकूद के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी परचम लहरा रही हैं। कैथल की एलिस उर्फ आशा देवी (30) ने सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड बनाया है। उनके बालों की लंबाई 8.7 फीट दर्ज की गई है। उनकी उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (आईबीआर) और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 (ईबीआर) में दर्ज किया गया है। वह अब गिनीज बुक के लिए आवेदन करेंगी। एलिस की इस उपलब्धि के पीछे की असली कहानी जुड़ी है श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से, जहां की आयुर्वेदिक चिकित्सा ने ऐलिस को नया जीवन दिया। एलिस का सपना था दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली महिला बनना, लेकिन लगातार रूसी और बालों के झड़ने की समस्या ने इस सपने को मुश्किल बना दिया। उनके बाल भले ही आठ फुट नौ इंच तक पहुंच चुके थे, लेकिन रूसी के कारण वे टूट रहे थे। ऐसे समय में ऐलिस ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में क्रिया शरीर विभाग की प्रोफेसर वैद्य शुभा कौशल से संपर्क किया।
डेढ़ साल तक चला आयुर्वेदिक उपचार : एलिस के बालों का इलाज देसी औषधियाों, जड़ी-बूटियां और जीवनशैली में बदलाव के साथ किया गया। इसके चमत्कारी परिणाम सामने आए। न केवल बालों का झड़ना रुका, बल्कि उनकी लंबाई स्थिर होकर 8 फुट 7 इंच पर बनी रही, जिससे उनका सपना भी साकार हो गया। विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद एलिस जब विश्वविद्यालय पहुंचीं, तो कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने सोमवार को उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने वैद्य शुभा कौशल को भी बधाई दी और कहा कि यह केवल ऐलिस की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति की विश्वसनीयता का प्रमाण है।
विज्ञापन

यूपी की स्मिता का रिकॉर्ड तोड़ा :
इससे पहले विश्व के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश की 47 वर्षीय महिला स्मिता श्रीवास्तव के नाम था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार किसी भी जीवित व्यक्ति के रूप में उनके बालों की लंबाई 7.8 फीट दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed