{"_id":"60c27ab38ebc3e00b20efae3","slug":"alert-otherwise-corona-become-increase-kurukshetra-news-knl727683128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाओ, वरना फिर भारी पड़ेगी महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाओ, वरना फिर भारी पड़ेगी महामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण कुछ कम होने पर बाजार अब शाम छह बजे तक खुलने लगे हैं। ऐसे में थानेसर सहित सभी कस्बों के बाजारों में लोगों की भीड़ फिर से उमड़ने लगी है। 25 प्रतिशत लोग अभी भी बगैर मास्क बाजार में पहुंच रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग फिर से बिल्कुल खत्म हो चुकी है। ऐसी लापरवाही में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर कहीं लोगों को जकड़ न ले इसकी चिंता प्रशासन को सता रही है।
कोरोना की पहली लहर के बाद जब बाजार खुले थे तो उसके करीब छह माह बाद मार्च के अंत में दूसरी लहर ने कोरोना के आंकड़े को एक दम से बढ़ा दिया। रोजाना 250 से 300 पॉजिटिव केस सामने आने लगे और 4 से 5 संक्रमितों की मौत होने लगी। अप्रैल और मई में मरीजों और मृतकों की संख्या ज्यादा बढ़ी। अब रिकवरी रेट सुधरकर 96.92 प्रतिशत हुआ है।
लोग नहीं माने तो बढ़ाएंगे सख्ती
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमों को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना होगा। अभी भी बहुत से लोग कोरोना बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अगर फिर भी नहीं माने तो सख्ती बढ़ाई जाएगी नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित समय पर ही दुकान खोले तथा बंद करें। मास्क लगाकर रखें तथा दुकान में ज्यादा भीड़ इकट्ठी न करें। कोरोना के केस कम हो गए हैं, लेकिन खत्म नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
नियमों का पालन हल हाल में करवाएं अफसर
डिस्ट्रिक्ट म्यूनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) भारत भूषण गोगिया ने कहा क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों की सख्ती से पालना कराई जा रही है। इसके लिए नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि जो भी नियमों की पालना न करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोजाना टीमें बाजारों में और अन्य क्षेत्रों में जाकर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। यह टीमें लगातार अपने अभियान जारी रखेंगी, ताकि बिना मास्क वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
नियमों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
नगर परिषद थानेसर के ईओ रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि कोरोना के नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। संक्रमण अब बहुत कम हो चुका है, लेकिन आगे सावधान रहने की जरूरत है। नप की टीमें लगातार फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
---
सावधान रहें, कोरोना अभी गया नहीं
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं हैं। इसलिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रहें। बाजार में मास्क पहनकर ही आए। ऐसे में ग्राहक और दुकानदार दोनों सुरक्षित रह सकेंगे। हमें अभी पूरी सावधानी बरतनी हैं।
---
जागरूकता ही बचाव है
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने कहा कि तीसरी लहर की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में हमें पहले ही इतना जागरूक होना होगा। कोविड और लॉकडाउन की गाइडलाइन का हम सबको पालन करना है। फिलहाल संक्रमण कम हो गया है। यह आगे न फैले इसके लिए बाजार में जाने से पहले लोग मास्क पहनकर जरूर जाएं।
---
संक्रमण फैलाव की वजह न बनें
सेक्टर 17 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सेक्टर में मॉल और बड़े बड़े शोरूम हैं। अब इन्हें भी सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में दुकानदारों और ग्राहकों को खास ध्यान रखना होगा कि उनकी लापरवाही की वजह से संक्रमण न फैले, इसलिए कोविड-19 और लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन जरूर करें।