{"_id":"5c7112f0ff679aad07d35c120d72752e","slug":"alcohol-contractor-and-his-companions-shot-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार और उसके साथी पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार और उसके साथी पर बरसाईं गोलियां
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के चलते अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले व्यक्ति ने रविवार रात को शराब ठेकेदार और उसके साथी पर गोलियां चला दीं। इस हमले में जहां ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं गोली लगने से उसके साथी की मौत हो गई। वारदात गांव अरनैचा के पास नहर पुल के पास हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने फरार आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थर्ड गेट के पास अंग्रेजी शराब ठेका चलाने वाले संचालक अरनैचा निवासी गुरमेल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि ककराली रतनगढ़ निवासी रामफल उसके एरिया में अवैध रूप से शराब बेचता था। इस बात को लेकर 10-15 दिन पहले उसका उसके साथ झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश के चलते रविवार रात जब वह अपने साथी ज्ञानचंद के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों से लौट रहा था, तभी नहर पुल के पास रामफल ने अपने अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान हमलावरों ने फायर कर दिया। जब उसका साथी ज्ञानचंद अपनी जान बचाने के लिए भागने का प्रयास करने लगा, तो रामफल ने उस पर गोली चला दी। शिकायतकर्ता के अनुसार ज्ञानचंद की बाजू और कमर में गोलियां लगीं। फायर की आवाज सुनकर कुछ लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गुरमेल ने बताया कि उसे भी गोली के छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
वारदात के बाद दोनों को सरस्वती मिशन अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने ज्ञानचंद और गुरमेल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पटियाला रेफर कर दिया। पटियाला में इलाज के दौरान ज्ञानचंद की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।