फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Akshaya Tritiya festival will be celebrated with devotion and enthusiasm.

Kurukshetra News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व

Sun, 19 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya festival will be celebrated with devotion and enthusiasm.
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर से लेकर गांव-कस्बे में धार्मिक आयोजन होंगे। शुभ महत्व को देखते हुए बाजारों में भी रौनक बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सामान खरीदने का भी सिलसिला चलेगा। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के मौके पर किसी भी तरह के मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। पूरा दिन ही शुभ मुहूर्त माना जाता है। अक्षय तृतीया को इस बार दुर्लभ संयोग के साथ मनाए जाया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि भारतीय परंपरा के त्योहारों में अक्षय तृतीया सनातन का बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। ज्योतिष गणना में यह त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा गया है यानी इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के भी शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। अक्षय का मतलब होता है, कभी खत्म न होने वाला। इस दिन किए अच्छे काम, दान, पूजा या निवेश का फल कभी कम नहीं होता बल्कि लगातार बढ़ता जाता है।
विज्ञापन

गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, बनेगा गजकेसरी राजयोग
ज्योतिषाचार्य पवन शर्मा के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर आरंभ होगी और 20 अप्रैल सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। पूजा का समय 19 अप्रैल को सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। सोना चांदी इत्यादि खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 से 20 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया कई दुर्लभ संयोगों के साथ मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया वाले दिन गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। इस दिन त्रिपुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed