{"_id":"650caedb51912cf1bc046482","slug":"akash-got-the-title-of-mister-and-khushi-got-the-title-of-miss-fresher-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-5453-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आकाश को मिस्टर और खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आकाश को मिस्टर और खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) में मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात आकाश पंडित को मिस्टर फ्रेशर और खुशी को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। वहीं सिद्धार्थ शर्मा को मिस्टर और प्राची सिंह को मिस करिश्माई चुना गया।
प्रतियोगिताओं के पहले चरण में रैंप वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर खूब तालियां बटोरी। जबकि दूसरे चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विवेक और मानसिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों की ओर से अपने-अपने टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों को कॉन्फ्लुएंस में होने वाली स्टार-नाइट की झलक दिखाई गई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. शैली बढ़ेरा, डॉ. मनसा रेड्डी, डॉ. शेजल का अहम योगदान रहा। इस मौके पर प्रो. दीक्षित गर्ग, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण), प्रो. प्रतिभा अग्रवाल (प्रोफेसर इंचार्ज, छात्र क्लब), डॉ. वाई. द्विवेदी, डॉ. योगेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।