{"_id":"6857159effd0c7e2a002c29f","slug":"akal-manthak-morcha-came-out-in-protest-against-celebrating-black-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137629-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: काला दिवस मनाने के विरोध में उतरा अकाल मंथक मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: काला दिवस मनाने के विरोध में उतरा अकाल मंथक मोर्चा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) की ओर से इमरजेंसी को काला दिवस मनाए जाने के निर्णय पर अकाल पंथक मोर्चा विरोध में उतर आया है।
मोर्चा के सदस्य इस निर्णय का बायकाट करने की तैयारी में है। यही नहीं आम सभा में पास करवाए बगैर ही कमेटी की ओर से अलग-अलग सब कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त करने पर भी एतराज जताया है।
इस मुद्दे पर अकाल पंथक मोर्चा के सदस्यों की ओर से शनिवार को डेरा कार सेवा में बैठक हुई, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद मोर्चा सदस्य मोहनजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की संगत ने एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा को गुरुद्वारों की सेवा संभाल करने और बेहतर प्रबंधन करने के लिए मौका दिया है। उन्हें काला दिवस मनाने का निर्णय लेने के लिए प्रधान नहीं बनाया है। वह इस निर्णय का विरोध करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिछले तीन वर्ष में धर्मप्रचार को लिए किए गए खर्च को सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
एचएसजीएमसी सदस्य अमृतपाल सिंह ने कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा की ओर से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी बनाने के निर्णय पर बोलते हुए कहा कि उन्हें पहले से चले आ रहे तीन स्कूलों और दो काॅलेजों में सुधार करने के लिए कार्य करना चाहिए। एचएसजीएमसी के तीन स्कूल घाटे में चल रहे हैं। पहले इन्हें घाटे से उभारने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन नियुक्ति करने में सदस्यों की अनदेखी करते हुए इसे आम सभा में सदस्यों के बहुमत के हिसाब से पास कर नियुक्त करने की बात कही है। एचएसजीएमसी सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधान और कार्यकारिणी एचएसजीएमसी की आमदनी बढ़ाने और गुरुद्वारों में सेवा सुधार व प्रबंधन सुधारने की बजाय कर्ज लेकर नए काम शुरू करने की ओर ज्यादा ध्यान दे रही है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह व सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।