फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ahilyabai Holkar was one of the most visionary female rulers of India: Dr. Mamta Sachdeva

भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से थी अहिल्याबाई होल्कर : डॉ. ममता सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar was one of the most visionary female rulers of India: Dr. Mamta Sachdeva
कुरुक्षेत्र।  संगोष्ठी को संबो​धित करती भारत विकास परिषद की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। राजकीय महिला महाविद्यालय पलवल में भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा कुरुक्षेत्र के सहयोग में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि मैत्रेयी शाखा, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा रही। कॉलेज परिसर में चार पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के शासन में न्याय, मर्यादा एवं लोक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जो आज भी शासन-प्रशासन के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, उन्होंने धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने अहिल्याबाई के बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए उन्हें राजधर्म, सेवा और समाज सुधार की सजीव मूर्ति बताया। डॉ. नीलम ढांडा ने अहिल्याबाई की न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा एवं जनसेवा को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा पांडेय ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, शासन प्रणाली, सामाजिक सुधारों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. मोनिका ने अहिल्याबाई के कालखंड में पर्यावरणीय सततता एवं भारतीय स्थापत्य धरोहर पर केंद्रित विचार प्रस्तुत किए। डॉ. सतबीर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का नेतृत्व एक उदाहरण है कि किस प्रकार संवेदनशीलता, दूरदृष्टि और नैतिक मूल्यों के साथ सशक्त प्रशासन किया जा सकता है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर, डाॅ. मीनाक्षी, डॉ. नीलम ढांडा, डॉ. राजबीर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed