{"_id":"57474df64f1c1ba22c69280a","slug":"agter-exploison-in-bus-alert-on-bus-stand-and-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में धमाके बाद सतर्कता, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में धमाके बाद सतर्कता, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 27 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बस में ध्ामाका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में पीपली के पास रोडवेड बस में बम धमाके की सूचना के साथ ही प्रदेश के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर, वहां अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र के डीसी व एसपी सहित रोडवेज महाप्रबंधक से इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजीपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने के आदेश दे दिए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद सीआईडी की तकनीकी टीम के अलावा आईबी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसी की टीम ने पूरी बस की जांच की। फिर डीसी राजनारायण कौशिक, मधुबन से बम निरोधक दस्ता और फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। बस निरोधक दस्ते ने बैटरी की जांच की और बाद में उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो महिलाओं सहित चार घायलों को एलएनजेपी ले जाया गया और चार को पिपली पीएचसी में ले जाया गया।
कुछ ही दूरी पर था पाकिस्तान जाने वाली बस का ठहराव
धमाका ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन यह इसलिए ज्यादा संवेदनशील है कि हाल ही में आईएस ने भारत में हमले की चेतावनी का वीडियो जारी किया था। इसके अलावा जहां धमाका हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर पाकिस्तान जाने वाली बस का ठहराव हर दिन होता है। हालांकि धमाके और पाकिस्तान जाने वाली बस के बीच के वक्त में करीब डेढ़ घंटे का अंतर रहा है। इसलिए सीधे तौर पर इस बात से नहीं जोड़ा जा रहा। हालांकि, सुरक्षा एजेंसी हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी प्रदेश को दहलाने की हो चुकी है साजिश
एक फरवरी 1997 को पानीपत बस स्टैंड पर सहकारी समिति की एक बस में बम धमाका किया गया था, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई थी और करीब 20 यात्री घायल हुए थे। इसमें धमाके के आरोप आतंकी अब्दुल करीम टुंडा पर लगे हैं। कोर्ट में इस मामले में सुनवाई चल रही है।
18 फरवरी 2007 को समझौता एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें करीब 69 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कर रही है।
15 जनवरी 2016 को पानीपत से अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में पानीपत रेलवे स्टेशन पर टाइमर बम धमाका किया गया था। इसमें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
12 मई को पानीपत रेलवे स्टेशन के यार्ड में दिल्ली से पानीपत पहुंची पैसेंजर ट्रेन में शंटिंग के दौरान बम धमाका हुआ था। इसमें बैटरी के जरिये एक सर्किट से धमाके को ऑपरेट किया गया था।
पीले बैग में मिला सामान सबसे बड़ा सुराग
जिस बैग में बैटरी बम रखा गया था। वह और अन्य सामान बस से बाहर गिर गया था। जब सुरक्षा एजेंसी की टीम ने उस बैग को खंगाला तो उसमें कई विजिटिंग कार्ड मिले हैं। साथ ही उस पीले बैग में एक पैंट और एक निकर भी मिला है। जांच एजेंसी ने सभी सामान अपने कब्जे में ले लिया है। विजिटिंग कार्ड्स के बारे में सुरक्षा एजेंसी ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
बस में लगे थे दो अलग-अलग बोर्ड
बस में दो अलग-अलग बोर्ड लगे थे। बस के आगे सोनीपत-चंडीगढ़ का बोर्ड लगा था, जबकि बस के पीछे दिल्ली जम्मू-कटरा का बोर्ड लगा हुआ था। ऐसा भी संभव है कि धमाका करने वाले ने पीछे का बोर्ड देखकर बस में बैग रख दिया हो। बताया जाता है कि जांच एजेंसी इस पहलू पर भी जांच करेगी।
ऐसे लगी बस में आग
जिस वक्त बस में धमाका हुआ बस में करीब 20-25 सवारी मौजूद थे। बस की खिड़की के शीशे खुले हुए थे। जैसे ही धमाका हुआ और आग लगी तो हवा के कारण आग बस में फैल गई। चालक संजय ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को समय रहते काबू कर लिया। उसने तुरंत बस रोक दी। इसके बाद संजय और परिचालक कुलदीप ने यात्रियों को बस से निकाल लिया।
गंभीर घायलों को एक लाख की घोषणा, चालक-परिचालक होंगे सम्मानित
धमाके की सूचना पर प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार भी कुरुक्षेत्र पहुंच गए। वे एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिले। घायलों का हाल जानने एसडीएम सतबीर कुंडू, एसपी सिमरदीप सिंह सहित कई अधिकारी भी पहुंचे। यहां मंत्री पंवार ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज के अलावा गंभीर घायलों को एक लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने चालक संजय और परिचालक कुलदीप को भी सम्मानित करने की घोषणा की है।
ये हुए हैं घायल
धमाके में सोनीपत निवासी सतवंती (72), उसकी बेटी अदिति (40), करनाल निवासी धरमवीर (32), सोनीपत निवासी सुनील (33), बस चालक संजय, परिचालक कुलदीप और करनाल निवासी मित्रलाल के अलावा मुख्तार सिंह घायल हुए हैं।
चंडीगढ़ जा रही बस में धमाका हुआ है। इसमें करीब आठ लोग घायल हुए हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। कुछ सामान मिला है, लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पाकिस्तान जाने वाली बस का समय करीब डेढ़ घंटे बाद का था। इसलिए उससे जोड़ना सही नहीं होगा। पानीपत में हुए धमाके और इस धमाके का तरीका समान लग रहा है। टीम जांच कर रही है।
-राजनारायण कौशिक, डीसी, कुरुक्षेत्र
करीब ढाई बजे ओवर ब्रिज से चढ़ते ही धमाका हुआ। बैटरी और बैग सहित उसमें रखा सारा सामान कब्जे में लिया गया है। जो सामान मिला है, उसी आधार पर जांच की जाएगी। मधुबन से एक्सपर्ट की टीम आ गई है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
- सिमरदीप सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र
धमाकों की जांच में एनआईए करेगी सहयोग
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने बस धमाके की घटना के बाद प्रदेश में लगातार हो रहीं ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के लिए सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की भी मदद लेने का फैसला लिया है। इससे पहले इसी वर्ष 16 जनवरी और 13 मई को पानीपत में हुए विस्फोट की जांच के लिए एडीजीपी क्राइम एसएस कपूर की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस एसआईटी के अन्य सदस्यों में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, अंबाला छावनी रेलवे के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, सीआईडी एडी टेकिभनकल अरविंद हुड्डा शामिल हैं। घटना की जांच के लिए सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की भी मदद लेने का फैसला लिया है।