फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   agriculture, crop, case

फसल अवशेष जलाने पर वायु प्रदूषण एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
agriculture, crop, case
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले किसान अपनी फसलों की कटाई का काम भी शुरू कर देंगे। इसलिए गेहूं के इस सीजन में उपायुक्त ने किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को कोविड-19 से बचाव करने के लिए कुछ हिदायतें और दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इस सीजन के दौरान कोविड-19 के अनुसार जारी की गई हिदायतों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेतों में काम करने वाले किसी मजदूर या किसान को बुखार, सिर दर्द या अन्य कोई भी लक्षण दिखाई दे तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर से डाक्टर और पुलिस से संपर्क करे। इसके लिए सभी श्रमिकों और किसानों के पास निकटतम चिकित्सक और पुलिस स्टेशन के टेलीफोन नंबर या फिर हेल्पलाइन नंबर का होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों और किसानों को मास्क और गलव्स का फसल कटाई के दौरान प्रयोग करना जरूरी है, इतना ही नहीं फसल कटाई के दौरान सिर को भी ढकना जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हार्वेस्टर को मूवमेंट पास जारी किए जाएंगे और सभी हार्वेस्टर को आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग के वर्करों और पुलिस के नंबर भी मुहैया करवाए जाएंगे। जिलाधीश ने कहा कि फसल कटाई के बाद खेतों में खड़े फानों और अवशेषों में किसी भी कीमत पर आग लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फसल अवशेषों में आग लगाना एक अपराध है, ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ वायु प्रदूषण एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मशीनों व यंत्रों से संबंधित दुकाने खुल सकती है सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कृषि मशीनरी जैसे ट्रैक्टर, कंबाइन, हार्वेस्टर, स्ट्रा रीपर व अन्य कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स और रिपेयरिंग की दुकानों को खोलने का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ कृषि यंत्रों से संबंधित कार्यशालाओं को भी खोलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं कटाई से संबंधित मशीनरी को कटाई से पहले सैनिटाइज करना जरूरी
कटाई का कार्य कंबाइन और हार्वेस्टर से किया जाता है। जिले में कटाई के लिए ये मशीनें गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में भी कटाई का कार्य करके आती है इसलिए इन मशीनों के साथ गए ड्राइवर, मैकेनिक, हेल्पर इत्यादि में कोरोना वायरस का संक्रमण की संभावना हो सकती है। सभी ग्राम पंचायतों को संदेश दिया गया है कि अन्य राज्यों से गांव में आने वाली कंबाइन की सूचना संबंधित कृषि विकास अधिकारी को देने का कष्ट करें ताकि उन्हें भी सैनिटाइज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed