{"_id":"65f00552bf229b2d6f058e7e","slug":"agricultural-science-center-distributed-fruit-plants-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-115115-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कृषि विज्ञान केंद्र ने बांटे फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कृषि विज्ञान केंद्र ने बांटे फलदार पौधे
Tue, 12 Mar 2024 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित किसान मेले में फलों के पौधे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर कंबोज रहे। उन्होंने कहा की मार्च माह फलदार पौधों को विकसित करने का सही समय है।
पुरुष एवं महिला किसान अपनी आय बढ़ाने और अतिरिक्त रोजगार सृजन करने के लिए फलों की खेती को बढ़ावा दें। यह कार्य करते समय विशेषज्ञों की राय जरूर लें। उनकी सलाह लेकर ही नए पौधे लगाएं, ताकि उन्हें विकसित करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। तभी अच्छे फल प्राप्त किए जा सकते हैं। फलदार पौधे वितरण कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति व जनजाति प्रोजेक्ट की नोडल ऑफिसर डॉ ललिता रानी (जिला विस्तार विशेषज्ञ) द्वारा किया गया। वितरित किए गए पौधों में मुख्यत दशहरी आम, रामकेला, अरुणामी व बारामासी निंबू शामिल थे। इस अवसर पर कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशक प्रोफेसर बलवान सिंह मंडल एवं केंद्र वरिष्ठ समंव्यक प्रोफेसर नसीब सिंह मौजूद रहे।