फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   agricultural

जेल में बंदी ऑर्गेनिक खेती करके उगा रहे सब्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
agricultural
ब जिला जेल के बंदी जेल के अंदर खुद ऑर्गेनिक खेती करेंगे। इस खेती से तैयार होने वाली सब्जियों से बंदियों के लिए खाना तैयार किया जाएगा। यह फैसला बंदियों की सेहत को ठीक रखने और आर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने लिया है। जेल अधीक्षक के प्रयासों से जिला कारागार कुरुक्षेत्र में जेल की चारदीवारी के साथ खाली पड़ी करीब दो एकड़ भूमि पर सब्जियां उगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस सीजन में बंदियों द्वारा फूलगोभी, मटर, मूली, गाजर, पालक, बैंगन इत्यादि सब्जियों की खेती ऑर्गेनिक प्रणाली से करने की शुरुआत की है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने सोमवार को अपने कार्यालय में विशेष बातचीत करते हुए कहा कि जिला कारागार में लगभग दो एकड़ भूमि की खाली जगह का उपयोग करके बंदियों के द्वारा विभिन्न तरह की सब्जियां जैविक व ऑर्गेनिक तरीके से उगाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेस्टीसाइडस रासायनिक खाद और पेस्टीसाइड के प्रयोग से उगी सब्जियों के उलट इन सब्जियों को उगाने, बढ़ाने और पकाने के लिए किसी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं होता। इन्हीं सब बातों को मध्यनजर रखते हुए उनके द्वारा जेल की खाली जगह पर बंदियों के सहयोग से विभिन्न तरह की जैविक तरीके से ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed